फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: दूल्हे के मौसा ने लाइसेंसी राइफल से की हर्ष फायरिंग, दुल्हन की बुआ समेत दो घायल, मची अफरा-तफरी

Wed, 13 May 2026 10:07 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: घटना सुरसा थाना क्षेत्र के उम्मरपुरवा में की है। आरोपी गिरफ्तार किया गया है। राइफल बरामद कर ली गई है। उसका लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुरसा थाना क्षेत्र के उम्मरपुरवा में मंगलवार रात दूल्हे के मौसा ने शराब के नशे में लाइसेंसी राइफल से हर्ष फायरिंग कर दी। घटना में गोली लगने से दुल्हन की बुआ समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से 100 शैया संयुक्त चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। दोनों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लाइसेंसी राइफल कब्जे में ली है।

विज्ञापन


उम्मरपुरवा निवासी लालाराम ने बेटी पारुल की शादी शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के गहोरा गांव में तय की थी। पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक मंगलवार रात बरात आई थी। द्वारचार के दौरान दूल्हे के मौसा पिहानी कोतवाली क्षेत्र के बगौछा निवासी चंद्रपाल ने नशे में राइफल से हर्ष फायरिंग कर दी। कार्यक्रम में मौजूद दुल्हन की बुआ बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के सैदपुर निवासी रेशमा (45) और गांव के ही बृजेश राठौर (21) गोली लगने से घायल हो गए। घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चंद्रपाल को हिरासत में लिया।

सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि बृजेश राठौर के भाई वालेश की शिकायत पर चंद्रपाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। राइफल भी पुलिस के कब्जे में है। लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति के साथ रिपोर्ट भी भेजी जा रही है। बृजेश और रेशमा का इलाज 100 शैया संयुक्त चिकित्सालय में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें