फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: नेशनल हाईवे पर व्यापारी से पांच किलो चांदी लूटी, पीछे से आए कार सवार चार युवकों ने दिया घटना को अंजाम

Mon, 28 Sep 2026 12:23 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: व्यापारी चालक के साथ शाहजहांपुर से लखनऊ जा रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
व्यापारी से घटना की जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में थोक व्यापारी से पांच किलो चांदी लूट ली गई। घटना तब हुई जब व्यापारी अपने ड्राइवर के साथ कार से शाहजहांपुर से लखनऊ जा रहे थे। पीछे से आए कार सवार चार युवकों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया और शीशा तोड़कर चांदी भरा बैग लूट कर भाग निकले।

विज्ञापन


लखनऊ निवासी हृदय राम सोनी सोने चांदी का थोक व्यापार करते हैं। हृदय राम ने बताया कि रविवार की रात वह वैगन आर कर से अपने ड्राइवर के साथ शाहजहांपुर से लखनऊ जा रहे थे। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में बजरी प्लांट के पास पीछे से आई स्विफ्ट कर ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। कार से उतरे चार युवकों ने हृदय राम की कार  का शीशा तोड़कर पांच किलो चांदी से भरा बैग लूट लिया और भाग गए।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही हृदय राम से भी घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी अखिलेश सिंह के नेतृत्व में घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की  तीन टीमें गठित की गई हैं।व्यापारी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें