फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: हाईटेंशन तारों से निकली चिंगारी से लगी आग से पांच बीघा फसल राख

Tue, 15 Apr 2025 08:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
खेत में जली फसल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हाईटेंशन तारों से निकली चिंगारी से ढिकुन्नी गांव में हाजीपुर मार्ग पर नहर किनारे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग से पांच किसानों का करीब पांच बीघा गेहूं जल गया। किसानों ने पेड़ की छाल और नलकूप के पानी से आधे घंटे में आग पर काबू पाया। ढिकुन्नी गांव में हाजीपुर मार्ग पर नहर किनारे बभनौआ पेंग के हार में खेतों के किनारे से विद्युत लाइन निकली है।

विज्ञापन


तारों के आपस में टकराने से निकली चिंगारी गिरने से तैयार खड़ी गेहूं की फसल ने आग पकड़ ली। इससे ढिकुन्नी गांव निवासी रामचंद्र, रामू, सरवन, प्रह्लाद और बभनौआ निवासी अवतार की एक-एक बीघा गेहूं की फसल जल गई। किसानों ने यूकेलिप्टस की छाल और नलकूप के पानी से करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया। यूपी डायल-112 व अतरौली पुलिस को जानकारी दी गई। एसडीएम डॉ. अरूणिमा श्रीवास्तव ने बताया कि जांच कर किसानों को मुआवजा दिलाया जाएगा।

खेत में फसल अवशेष में लगी आग, फसल बचाई
सदरपुर के मजरा लालपुर गांव में कंबाइन से काटे गए गेहूं के अवशेषों में मंगलवार को आग लग गई। तेजी से फैल रही आग पर ग्रामीणों ने काबू पाया। नायब तहसीलदार ने जांच की। बताया कि अवशेष जले हैं, फसल को बचा लिया गया है। लालपुर गांव में सुबह करीब नौ बजे खेतों में आग देखकर किसानों में खलबली मच गई। ग्रामीणों ने आग को खेतों में खड़ी गेहूं की फसल तक पहुंचने से रोकने के लिए नलकूप चला दिए। पेंडों की डालों व मिट्टी और बालू डालकर आग को बढ़ने से रोक लिया। ऐसे ही फैजपुर कंपू में भी कंबाइन से कटे गेहूं के अवशेषों में आग लग गई। अग्निशमन दल ने आग पर काबू पाया, गेहूं के बोझ जले हैं। नायब तहसीलदार देशराज भारती ने बताया कि फैजपुर कंपू गांव चकबंदी में है। चकबंदी के लेखपाल और कानूनगो को आग से हुए नुकसान के आकलन के लिए बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें