फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आबकारी मंत्री की ‘मां के दूध’ वाली चुनौती, राजाबक्श सिंह बोले- क्षत्राणी का दूध पिया है, मैदान में मिलेंगे

Sun, 24 May 2026 05:54 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi Political News: जिले में जनसंवाद के दौरान मंत्री नितिन अग्रवाल द्वारा फेसबुकिया नेताओं को दी गई चुनौती को भाजपा नेता राजाबक्श सिंह ने स्वीकार कर लिया है। दोनों नेताओं की सोशल मीडिया पर छिड़ी इस जंग के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
विज्ञापन
आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल और राजाबक्श सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने शनिवार शाम आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में विरोधियों को खुली चुनौती दे दी। कहा कि भाजपा में फेसबुकिया नेता बहुत पैदा हो गए हैं। हम चुनौती देते हैं कि अगर हिम्मत है और मां का दूध पिया है, तो हमारे सामने चुनाव लड़कर दिखाओ।

विज्ञापन

हम भी जान लेंगे कितनी जनता साथ है। मंत्री का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद नितिन अग्रवाल के खिलाफ चुनाव लड़ चुके भाजपा नेता राजाबक्श सिंह ने चुनौती स्वीकार करने का एलान सोशल मीडिया पर कर दिया। आबकारी मंत्री इन दिनाें जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं।

विकास कार्याें का लेखा-जोखा भी दे रहे हैं
प्रत्येक सप्ताह दो-दो मोहल्लों के लोगों के साथ बैठक कर विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श कर रहे हैं, विकास कार्याें का लेखा-जोखा भी दे रहे हैं। शनिवार शाम कृषि फार्म पर लक्ष्मीपुरवा और कृष्णनगरिया के लोगों की बैठक में आबकारी मंत्री ने कहा कि अब फेसबुक पर राजनीति करने वालों की बाढ़ आ गई है।

खुले मैदान में आकर हमसे लड़ें
कुछ फेसबुकिए नेता, जिन्हें अपना इतिहास पता नहीं है वो महापुरुषों का इतिहास बता रहे हैं। इस दौरान आबकारी मंत्री ने कहा कि अगर लड़ने का बहुत शौक है, तो खुले मैदान में आकर हमसे लड़ें। आबकारी मंत्री का यह बयान सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गया।

चुनौती स्वीकार थी और स्वीकार है
इसके बाद भाजपा नेता राजाबक्श सिंह ने इसका जवाब सोशल मीडिया पर ही दिया। राजा बक्श सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि चुनौती स्वीकार थी और स्वीकार है। आने वाले समय में हरदोई सदर की जनता बताएगी किसने मां का दूध पिया है। उन्होंने यह भी लिखा कि मैंने तो क्षत्राणी का दूध पिया है।

मेरे कहने का आशय यह है कि पिछले एक साल से पार्टी के ही लोग चुनाव लड़ने का दावा कर रहे हैं। लोग टिकट के दावेदार हो सकते हैं लेकिन चुनाव जरूर लड़ने की बात कहना दर्शाता है किसी भी पार्टी से चुनाव लड़ने को तैयार हैं। ऐसे में संगठन को इन लोगों की अनुशासनहीनता का संज्ञान लेना चाहिए। -नितिन अग्रवाल, आबकारी मंत्री

नितिन से दो बार हार चुके राजाबक्श
भाजपा नेता राजाबक्श सिंह आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल के खिलाफ दो बार चुनाव लड़ चुके हैं। यह बात और है कि दोनों ही चुनावों में राजाबक्श को हार का सामना करना पड़ा। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में नितिन अग्रवाल सपा से और राजा बक्श सिंह बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे।
विज्ञापन

राजाबक्श सिंह चुनाव नहीं लड़े थे
इस चुनाव में नितिन अग्रवाल जीते थे। वर्ष 2017 के चुनाव में राजाबक्श सिंह भाजपा से और नितिन अग्रवाल सपा से चुनाव लड़े थे। इस चुनाव में भी नितिन जीते थे। वर्ष 2022 के चुनाव में भाजपा ने नितिन अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया था। राजाबक्श सिंह चुनाव नहीं लड़े थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें