फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: महिला सिपाही की बहन ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, थाने के पास बाग में पेड़ से लटका मिला शव

Tue, 09 Apr 2024 08:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

हरदोई जिले के माधौगंज थाने में तैनात महिला सिपाही की बहन ने फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर महिला सिपाही को संभालता बुआ का बेटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के माधौगंज थाने में तैनात महिला सिपाही की बहन का शव मंगलवार सुबह थाने के सामने स्थित एक बाग में आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांची की। मूलरूप से शामली जनपद के थाना भवन अंतर्गत मनट गांव निवासी निक्की माधौगंज थाने में सिपाही के पद पर तैनात है। उसके साथ उसकी बहन पिंकी (24) भी पिछले कुछ समय से थाना परिसर में बने आवास में रह रही थी।
विज्ञापन


निक्की के मुताबिक पिंकी रोज की तरह मंगलवार सुबह सैर पर गई थी। कुछ देर बाद निक्की ने पिंकी को कॉल किया तो फोन रिसीव नहीं हुआ। इस पर वह बहन को देखने गई तो माधौगंज थाने के पास ही स्थित एक आम के बाग में दुपट्टे और रस्सी से बनाए गए फंदे से उसको लटका देखा। जीवित होने की उम्मीद में उसे सीएचसी माधौगंज ले गई, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसी दौरान उसने घटना की जानकारी अपनी बुआ के परिजनों को दी, जो माधौगंज थाना क्षेत्र के ही एक गांव में रहते हैं। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि पिंकी मानसिक रूप से बीमार रहती थी। उसका इलाज भी चल रहा था। इसी के चलते खुदकुशी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें