फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: युवती के साथ रेस्टाेरेंट में बेटे को देख पिता ने डांटा, नाराज युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 28 Jul 2024 10:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: पिता की डांट से नाराज युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
राजीव की फाइल फोटो, घटनास्थल पर खड़ी बोलेरो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेस्टोरेंट में बेटे के साथ युवती को देख पिता ने डांट दिया। इसी बात से नाराज पुत्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। नजदीक खड़ी उसकी बोलेरो से मोबाइल फोन, पर्स, शराब की खाली बोतल, नमकीन आदि मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुरसा थाना क्षेत्र के ज्ञानपुरवा निवासी राजीव (30) नलकूप विभाग में ठेकेदारी करते थे। उसके पिता सुशील कुमार उन्नाव जिले में नलकूप चालक के पद पर तैनात हैं।

विज्ञापन


पिता सुशील ने बताया कि वह पत्नी की दवा दिलाने शनिवार को हरदोई आए थे। यहां राजीव गांव की एक युवती के साथ रेस्टोरेंट में बैठा दिखाई दिया था। घर पहुंचकर उन्होंने फोन पर बेटे से नाराजगी जताई थी। इसके बाद वह घर नहीं आया। वह रात भर उसे मोबाइल पर कॉल करते रहे, लेकिन फोन स्विच ऑफ रहा। इधर, रविवार की सुबह राहगीरों ने बेहटा गोकुल के प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश यादव को नहर पटरी के किनारे पेड़ पर फंदे से युवक का शव लटका होने और पास ही बोलेरो खड़ी होने की जानकारी दी।

विज्ञापन

मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ने तलाशी ली, तो बोलेरो में राजीव का फोन स्विच ऑफ मिला। स्विच खोलते ही राजीव की मां का फोन आ गया। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक ने परिजनों को मौके पर बुलाया। घटना से राजीव की पत्नी रितिका आहत है। प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश यादव ने बताया कि डांटे जाने से नाराज होकर राजीव ने खुदकुशी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें