फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई में दर्दनाक हादसा: करंट की चपेट में आने से ससुर-बहू की मौत, पंप का स्विच खोलने के दौरान हुआ हादसा

Sat, 06 Sep 2025 12:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: लोनार कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह करंट लगने से ससुर और बहू की मौत हो गई। सूचना पाकर एसडीएम बिलग्राम एन राम मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। गांव में एक साथ दो मौतों से कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
करंट लगने से मौत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में लोनार कोतवाली क्षेत्र के मलबा अखबेलपुर गांव में करंट लगने से ससुर और बहू की मौत हो गई। मलबा अखबेलपुर निवासी महेंद्र सिंह(65) खेती करते थे। उनके मकान में हैंडपंप में ही सबमर्सिबल पंप लगा है। शनिवार सुबह लगभग नौ बजे वह नहाने के लिए सबमर्सिबल पंप का स्विच खोलने गए थे। इसी दौरान उन्हें करंट लग गया।

विज्ञापन

यह देखकर उनकी बहू मोनी (30) उन्हें बचाने के लिए दौड़ी, तो वह भी करंट की चपेट में आ गई।  दोनों को करंट लगा देख परिजनों ने बिजली की सप्लाई बंद कर दी। महेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर हालत में मोनी को मेडिकल कॉलेज हरदोई ले जाया गया। यहां उसे भी मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी पर बिलग्राम के उप जिला अधिकारी एन राम मौके पर जायजा लेने पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें