फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: हाईवे पर मिला स्कूल वाहन चालक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 06 Sep 2025 11:14 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Dehat News: डेरापुर थाना क्षेत्र के हाईवे पर स्कूल वाहन चालक का शव मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस में शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में डेरापुर थाना क्षेत्र के कांधी के पास शनिवार सुबह कानपुर-इटावा हाईवे पर एक स्कूल के वाहन चालक का शव पड़ा मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंच साक्ष्य जुटाए हैं। ग्रामीणों और परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। मुबारकपुर निवासी रवि राठौर (30) पुत्र बलराम राठौर अकबरपुर के एक स्कूल में वाहन चालक था।

विज्ञापन

शुक्रवार सुबह कांधी के पास खून से लथपथ उसका शव पड़ा मिला। वहीं, पास में स्थित एक पेट्रोल पंप के पास उसकी बाइक खड़ी मिली। अनहोनी की जानकारी पर पिता बलराम, मृतक की पत्नी प्रियंका और परिजन पहुंचे।  पिता ने पुलिस को बताया कि बेटा शुक्रवार को घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं पहुंचा। हत्या की आशंका जता कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष संजेश कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें