हरदोई जिले के शाहाबाद कस्बे में बेटे के तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग करने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लड़के के पिता को हर्ष फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
वहीं वधू पक्ष के लोग निर्धारित समय से काफी देरी से तिलक चढ़ाने पहुंचे, लेकिन वर के पिता की गिरफ्तारी के चलते तिलक की रस्म नहीं पूरी की जा सकी। कस्बे के मोहल्ला गिगियानी निवासी फौजी राकेश के बेटे संदीप कुमार का बुधवार तिलक होना था।