फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: खराब बोरिंग से ईंट निकालते समय मिट्टी धंसने से किसान दबा, नहीं लगा कोई सुराग

Thu, 18 Jun 2026 10:09 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
मौके पर खोदाई करती जेसीबी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पाली थाना क्षेत्र के दलेलपुर में खराब बोरिंग से ईंट निकालने के दौरान मिट्टी धंस जाने से किसान दब गया। घटना का पता चलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जेसीबी से खोदाई की जा रही है, लेकिन फिलहाल किसान का पता नहीं चल पाया है। दलेलपुर निवासी कुंवरचंद (53) खेती करते हैं। उनके खेत की बोरिंग खराब हो गई थी। इस पर उन्होंने बोरिंग में ईंटें भर दी थीं।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम लगभग लगभग 6:30 बजे वह बोरिंग में लगीं ईंटें निकाल रहे थे। इसके लिए मिट्टी भी खोदी थी। ईंटे निकालते समय अचानक मिट्टी धंस गई और कुंवरचंद नीचे दब गए। आस पास मौजूद किसानों ने शोर मचाया, तो बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसी बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जेसीबी से मिट्टी हटाने का काम शुरू किया गया है। थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया कि अभी तक कुंवरचंद का पता नहीं चला है। राहत कार्य किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें