Hardoi News: गंगा एक्सप्रेसवे पर कार पलटने से दिल्ली के एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी अविनाश गंभीर रूप से घायल है। दोनों दिल्ली से प्रयागराज जा रहे थे, तभी मुस्ताबाद के पास यह हादसा हुआ।
हरदोई जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। नई दिल्ली के शहबाद डेयरी कैलाशपुरी निवासी शुभम कुमार (28) और अविनाश (32) कार से प्रयागराज जा रहे थे।
विज्ञापन
गंगा एक्सप्रेसवे पर मुस्ताबाद के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गई। यूपीडा कर्मियों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। यहां शुभम को मृत घोषित कर दिया गया और अविनाश को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। कोतवाल विद्यासागर पाल ने बताया कि घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई है। परिजनों के आने पर पूरी जानकारी हो सकेगी।