फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: गर्रा नदी में नहाने गए किसान की डूबकर मौत; 20 घंटे बाद गोताखोरों ने निकाला शव, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 05 Mar 2026 03:39 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: हरदोई के उधरनपुर में गर्रा नदी में नहाने गए किसान श्याम सिंह की डूबने से मौत हो गई। 20 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद शाहजहांपुर के गोताखोरों ने शव बरामद किया।
विज्ञापन
गर्रा नदी में नहाने गए किसान की डूबकर मौत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में शाहाबाद काेतवाली क्षेत्र के उधरनपुर में गर्रा नदी में नहाने गए किसान की डूबकर मौत हो गई। 20 घंटे की मशक्कत के बाद शाहजहांपुर से आए गोताखोरों ने शव बाहर निकाला। बृहस्पतिवार को शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उधरनपुर निवासी श्याम सिंह (40) बुधवार को तीन बजे गांव के पास ही गर्रा नदी में नहाने गए थे।

विज्ञापन

काफी देर तक वह वापस घर नहीं पहुंचे। इस पर परिजनों ने उनकी तलाश की। उनके कपड़े नदी के किनारे रखे मिले। इस पर परिजनों को उनके नदी में डूबजाने की शंका हुई। परिजनों ने पुलिस और राजस्व विभाग के जिम्मेदारों को सूचना दी। सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण ने मौके पर पहुंचकर जांच की और स्थानीय गोताखोरों से नदी में श्याम सिंह की तलाश कराई।

विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कामयाबी न मिलने पर बृहस्पतिवार सुबह शाहजहांपुर के भरिगवां गांव से गोताखोर बुलाए गए। सुबह लगभग 11 बजे श्याम सिंह का शव नदी में मिल गया। शव मिलते ही परिजन बिलख पड़े। परिवार में पत्नी और एक बेटा है। कोतवाल अरविंद राय ने बताया कि डूब जाने से श्याम सिंह की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें