फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: हादसे में घायल युवक की मौत, परिजनों ने अस्पताल गेट पर शव रख लगाया जाम, एडीएम-एएसपी ने दिया आश्वासन

Thu, 05 Mar 2026 03:21 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: चित्रकूट में कार की टक्कर से घायल युवक की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में होली खेलने और इलाज न करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। सपा-बसपा नेताओं के प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
अस्पताल गेट पर शव रखकर लगाया जाम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के चुनहा पुरवा के पास बुधवार की रात को कार की टक्कर से एक किशोर सहित दो युवक घायल हो गए। पुलिस दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। वहीं, किशोर को रेफर कर दिया। मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल गेट पर सपाइयों के साथ शव रखकर धरना प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया।

विज्ञापन

एडीएम व एएसपी के कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजन धरना से उठे। भीषमपुर इटरौर निवासी रसिक लाल ने बताया कि उसका बेटा गोलू उर्फ शैलेंद्र सिंह (20) व उसका गांव निवासी साथी मंजीत (15) रात करीब 10 गांव से कर्वी के लिए निकले थे। चुनहा पुरवा के पास पहुंचते ही बैगनार कार ने बेटे की बाइक में टक्कर मार दी, इससे दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस अपने वाहन से लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

आरोप- मरीज को सिर्फ कर्मचारी देखते रहे
वहां बृहस्पतिवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, रात को ही मंजीत के परिजन उसको लेकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज चल रहा है। रसिक लाल ने आरोप लगाया कि रात में ड्यूटी में तैनात डॉक्टर ने उसके बेटे को देखा तक नहीं है, केवल मौजूद कर्मचारी ही देखते रहे। इससे बेटे की मौत हो गई। उसने कई बार पूछा था कि कोई दिक्क्त हो तो रेफर कर दीजिए, लेकिन डाॅक्टर ने रेफर नहीं किया था।

अस्पताल गेट पर शव रखकर हंगामा
आरोप लगाया कि रात में इलाज के बजाय डॉक्टर होली पर रंग खेलने में व्यस्त रहे। सुबह मौत की जानकारी होने पर पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल, पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल, सपा जिलाध्यक्ष शिव शंकर सिंह यादव, भूपेंद्र सिंह पटेल, बसपा नेता रोहित सिंह पटेल सहित कई नेता जिला अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग को लेकर जिला अस्पताल गेट पर शव रखकर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन





तहरीर के आधार पर की जाएगी कार्रवाई

इसके साथ ही कर्वी से देवांगना रोड भी जाम करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने सभी को हटाकर जमा नहीं लगने दिया। सूचना पर एडीएम चंद्रशेखर, एएसपी सत्यपाल सिंह, सीओ अरविंद कुमार वर्मा, सीएमओ डॉ भूपेश द्विवेदी, तहसीलदार चंद्रकांत तिवारी, कोतवाल श्याम प्रताप पटेल सहित भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा। डॉक्टर पर कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना प्रदर्शन समाप्त कराया। एएसपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें