अपनी बहन को ऑडियो संदेश भेजा
उसका एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। उसने शादी की बात मां को बताई तो मां ने उसे डांट दिया। इसके बाद वह घर से निकल गया और शाम करीब छह बजे यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित उर्मिल बांध में छलांग लगा दी। इससे पहले युवक ने अपनी बहन को ऑडियो संदेश भेजा।
मम्मी को बता देना मैं मर गया
इसमें उसने कहा कि मेरी वजह से किसी की इज्जत नहीं जाएगी और मैं भी नहीं बचूंगा। मम्मी को बता देना मैं बांध पर हूं और मर गया। परिजनों को यह संदेश मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष जयचंद्र सिंह प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे।
शाम छह बजे युवक का शव बांध में बरामद हुआ
बांध के किनारे युवक का मोबाइल और चप्पल मिली। तब राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल को सूचना दी गई। शनिवार को पूरे दिन बचाव दल युवक की तलाश में जुटा रहा और शाम छह बजे युवक का शव बांध में बरामद हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच कराई जा रही है।
किसी भी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है
शव को खोजकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक इस मामले में किसी भी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है, ताकि सच्चाई सामने आ सके। मृतक के भाई के बयानों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।