फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: बाइक की टक्कर से घायल वृद्ध की मेडिकल कॉलेज में मौत

Wed, 04 Mar 2026 11:21 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सूबेदार की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिलग्राम मार्ग पर सुरसा थाना क्षेत्र के ढोलिया चौराहा के पास  वृद्ध को पीछे से बाइक सवार तीन लोगों ने टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन एंबुलेंस से उनको मेडिकल कॉलेज लाए। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसा बुधवार दोपहर बाद हुआ है।
विज्ञापन


सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम ढोलिया निवासी सूबेदार (71) खेती करते थे। पुत्र जागेश्वर ने बताया कि उनका मकान हरदोई-बिलग्राम मुख्य मार्ग पर स्थित है। ढोलिया चौराहा उनके मकान से कुछ दूरी पर है। बुधवार की दोपहर पिता सूबेदार शौच करने के लिए खेत की ओर गए थे। दोपहर बाद वह घर वापस आ रहे थे। इस दौरान ढोलिया चौराहा के पास बाइक सवार तीन लोगों ने सूबेदार को टक्कर मार दी। मकान के बाहर बैठीं जागेश्वर की पत्नी सुभाषिनी ने टक्कर मारने के बाद तीन लोगों को बाइक छोड़कर भागते हुए देखा। हादसे में सूबेदार गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन एंबुलेंस से उनको मेडिकल कॉलेज लाए। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूबेदार की पत्नी राम कुमारी की पहले ही मौत हो चुकी है।  सूबेदार के परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री रन्ना है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि हादसा दूसरे थाना क्षेत्र में हुआ है। शव का पंचनामा भरवारया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें