फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: साइकिल सवार को बचाने में डंपर ने कार में मारी टक्कर, सात लोग घायल

Tue, 10 Sep 2024 05:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: डंपर ने कार में जोरदार टक्कर मारी। हादसे में कार सवार चार किशोरियों समेत सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
हरदोई में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाली थाना क्षेत्र में कटरा बिल्हौर मार्ग पर सरसई गांव के पास स्थित ढाबे के सामने साइकिल सवार किशोर को बचाने के प्रयास में डंपर और कार की भिड़ंत हो गई। घटना में कार में सवार चार किशोरियों समेत सात लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजन घायलों को इलाज के लिए शाहजहांपुर के अल्हागंज ले गए हैं।
विज्ञापन



शाहजहांपुर जनपद के अल्हागंज निवासी अरविंद गुप्ता (45) मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे कार से शाहाबाद जाने के लिए निकले थे। कार में अरविंद की मां रामचहेती (65), बेटी रुचि (17), भांजी रोशनी (17), बहन सुरभि (16), साली सिमरन (16) और भतीजा शुभ (5) भी सवार थे। कार अरविंद चला रहे थे। कटरा-बिल्हौर मार्ग पर 200 मीटर आगे ढाबे के पास रुपापुर की तरफ से आ रहे डंपर ने अचानक सड़क पर आए साइकिल सवार को बचाने की कोशिश की और इसी के चलते कार में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे खाई में उतर गए। कार सवार सभी लोग घायल हो गए। इनमें रुचि सिमरन और सुरभि की हालत गंभीर है। राहगीरों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को कार से बाहर निकलवाया। परिजन घायलों को लेकर निजी वाहन और एंबुलेंस से आल्हागंज चले गए। हादसे के बाद चालक डंपर मौके पर छोड़कर भाग निकला। प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र पांडेय ने बताया कि डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। चालक के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें