फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: शराबी ने ढाई सौ ग्राम आलू चोरी होने पर बुला ली पुलिस, बोला- जांच कर आरोपी को पकड़ो

Fri, 01 Nov 2024 05:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई जिले में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक शराबी ने ढाई सौ ग्राम आलू चोरी होने पर पुलिस बुला ली। यहीं नहीं वह मामले की जांच कर आरोपी को पकड़ने की जिद पर अड़ गया। 
विज्ञापन
विजय वर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई में दीपावली को लेकर अलर्ट पुलिस उस वक्त हड़बड़ा गई, जब यूपी-112 पर कॉल आई कि आलू चोरी हो गए हैं। पुलिस की टीम मौके पहुंची, लेकिन वहां पहुंच कर उसने अपना माथा पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि ढ़ाई से तीन सौ ग्राम आलू रखे थे, वही गायब हो गए, पुलिस ने पूछा कौन ले गया, इस पर उसे जवाब मिला कि इसी की जांच करना है।

विज्ञापन


कोतवाली शहर के मन्नापुरवा निवासी विजय वर्मा पुत्र राम आसरे वर्मा ने रात में यूपी-112 पर कॉल करते हुए बताया कि घर में रखे उसके आलू चोरी हो गए। इसका पता होते ही वहां पहुंची पुलिस ने विजय वर्मा को बुला कर उससे पूछताछ की। उसने बताया कि वह अपने आलू छील कर रख गया था, सोंचा कि खा-पी कर आने के बाद आलू बनाएगा, लेकिन जब वापस लौटा तो उसे आलू नहीं मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

डायल 112 की टीम ने जब आलू की क्वांटिटी पूछी तो पता चला कि ढाई सौ ग्राम आलू चोरी हुआ। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने वीडियो बनाना शुरू किया। वीडियो में पुलिस ने पूछा आलू कहां गए तो विजय वर्मा ने बताया कि इसकी ही तो जांच करनी है। इसके बाद पुलिस ने पूछा क्या शराब पी है तो पीड़ित बताता है, हां हम मेहनत करते हैं शाम को एक पव्वा शराब पी लेते हैं लेकिन सवाल शराब का नहीं, आलू का है, उसको ढूंढिए। इसलिए उसने पुलिस को फोन किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें