फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: अखिलेश बोले- पीडीए की बढ़ती ताकत से घबराकर भाजपा ने दिया बंटोगे तो कटोगे जैसा नारा

Wed, 30 Oct 2024 10:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

हरदोई पहुंचे अखिलेश ने तीखे तेवर दिखाए। उन्होंने कहा कि भाजपा अधिकारियों को आगे कर चुनाव लड़ रही है। अखिलेश ने उपचुनाव में सभी नौ सीटें जीतने का दावा किया। 
विज्ञापन
पूर्व विधायक राजेश्वरी देवी के दिवंगत पुत्र को श्रद्धांजलि देते अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि पीडीए की ताकत लगातार बढ़ रही है और इससे घबराकर भाजपा बंटोगे तो कटोगे जैसे नारे दे रही है। उन्होंने उपचुनाव में सभी नौ सीटें जीतने का दावा किया। पूर्व विधायक राजेश्वरी देवी के दिवंगत पुत्र और पूर्व एमएलसी डॉ. राजपाल कश्यप की दिवंगत मां को श्रद्धांजलि देने बुधवार को हरदोई पहुंचे अखिलेश यादव ने तीखे तेवर दिखाए।
विज्ञापन



बंटोगे तो कटोगे नारे पर अखिलेश ने कहा कि राजनीतिक इतिहास में अब तक का सबसे खराब नारा यही है। ऐसा नारा किसी पार्टी ने नहीं दिया होगा। यह लोग पीडीए से घबराए हुए हैं। अयोध्या की एक सीट पर उपचुनाव न होने पर कहा कि हार के अपमान से बचने के लिए उपचुनाव टाला गया है। आंतरिक सर्वे में भाजपा को पता चला कि जीत नहीं होगी, इसलिए उपचुनाव ही टाल दिया।
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में पुलिस मनमानी कर रही है। इतना भ्रष्टाचार कभी नहीं हुआ। जौनपुर में खिलाड़ी की हत्या कर दी गई। इससे पहले जौनपुर में पुजारी यादव की हत्या हुई थी और बिंद परिवार के एक युवक को पुलिस ने पीट-पीटकर मार दिया था। लखनऊ में मोहित पांडेय की हत्या पुलिस ने पीट-पीटकर कर दी थी। कानून व्यवस्था कैसी है यह अब किसी से छिपा नहीं है।
विज्ञापन

केशव का नाम लिए बिना बताया गैप फिलर
केशव प्रसाद मौर्य के बयान 2027 छोड़ो 2047 तक में सपा नहीं आएगी पर उन्होंने कहा कि कुछ चीजों का सामना मुख्यमंत्री नहीं कर पाते हैं। ऐसे में इसी तरह के कुछ लोग रखे जाते हैं और आगे कर दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि अब तो सर्कस कम हो गए वरना सर्कस में भी कुछ लोग गैप फिलर के तौर पर रखे जाते थे। यह भी कुछ उसी तरह के हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें