फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दधि उत्सव विवाद: ‘राजनीतिक गाने' पर तांडव, महिलाओं-बच्चों को दौड़ाकर पीटा, पांच नामजद और 40 अज्ञात पर रिपोर्ट

Mon, 14 Sep 2026 08:34 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: अतरौली थाना क्षेत्र के रेहरियामऊ गांव में दधि उत्सव के दौरान राजनीतिक गाना "मैनपुरी ने साथ निभाया डिंपल यादव जीत गईं" बजाने को लेकर विवाद हो गया। कृष्ण भजनों की मांग करने पर दबंगों ने महिलाओं और बच्चों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। 
विज्ञापन
दधि उत्सव विवाद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में अतरौली थाना क्षेत्र के रेहरियामऊ में दधि उत्सव के दौरान मैनपुरी ने साथ निभाया डिंपल यादव जीत गईं गाना बजाने पर बवाल हो गया। अफरा तफरी के बीच कई लोगों की पिटाई की गई। पुलिस ने कार्यक्रम में बवाल करने और लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर मारने के आरोप में पांच लोगों को नामजद कर 40 अज्ञात पर भी प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन

रेहरियामऊ निवासी देशराज ने बताया कि गांव के ही जगदीश यादव के यहां बीती दस सितंबर की रात दधि उत्सव था। इसमें शामिल होने के लिए वह रंजीत, सचिन और अरुण के साथ गया था। कार्यक्रम मेें चार महिलाएं नृत्य भी प्रस्तुत कर रही थीं। आरोप है कि कार्यक्रम में मैनपुरी ने साथ निभाया डिंपल यादव जीत गईं बार-बार बजाया जा रहा था।

आयोजक के हिसाब से ही गाने चलेंगे
इस पर देशराज ने कृष्ण भगवान के गाने बजाने की बात कही। इसी को लेकर गांव के राजू यादव, दुर्गेश यादव, विवेक यादव, सचिन यादव और रीतेश यादव ने जातिसूचक गालियां देते हुए देशराज की पिटाई कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने कहा कि कार्यक्रम के आयोजक के हिसाब से ही गाने चलेंगे।

विज्ञापन

महिलाओं और बच्चों को भी नहीं बख्शा
घटना से मौके पर हुई अफरा तफरी के बीच राजेश, प्रेम, अनुज, गोलू, राजेंद्र, जोगिंदर, आशीष और रंजीत की मां ऊषा को भी आरोपियों ने पीटा। दावा है कि हमलावरों और उनके परिजनों ने दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई की। महिलाओं और बच्चों को भी नहीं बख्शा। घटना में घायल रंजीत और अरुण का उपचार कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत पांडेय ने बताया कि पांच लोगों को नामजद करते हुए 40 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें