Hardoi News: पिहानी के छिपीटोला मोहल्ले के एक तालाब में मगरमच्छ देखे जाने के बाद वन विभाग की टीम उसे पकड़ने की कोशिश करती रही। हालांकि, मगरमच्छ गहरे पानी में रहकर उन्हें छकाता रहा।
हरदोई जिले के पिहानी कस्बे में भारी जलभराव के बीच छिपीटोला मोहल्ले में मगरमच्छ देखे जाने से दहशत है। भीड़ जमा होने पर किनारे आया मगरमच्छ फिर से तालाब में घुस गया। दिन भर मगरमच्छ और वन विभाग की टीम में लुका छिपी का खेल चलता रहा। काफी छकाने के बाद भी मगरमच्छ टीम के हाथ नहीं लगा। सुबह लोगों ने तालाब के किनारे मगरमच्छ देखा, तो भीड़ जमा हो गई। भीड़ में वह पुनः तालाब में चला गया।
विज्ञापन
सूचना पर वन विभाग की टीम ने जाल डाल कर उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह जाल से निकल कर पूरे तालाब में चक्कर लगाता रहा। देर शाम तक मगरमच्छ टीम की पकड़ से दूर था। वन रेंज अधिकारी नीलम मौर्या ने बताया कि टीम गहराई ज्यादा होने के कारण तालाब से मगरमच्छ पकड़ना संभव नहीं हो पा रहा। तालाब के चारों ओर टीम को निगरानी के लिए कहा गया है। जैसे ही वह किनारे पर आएगा, पकड़ा जाएगा। आसपास के लोगों को एहतियात रखने की सलाह दी है।