फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi Crime: रुपयों के लेनदेन में दोस्तों ने छात्र की बेरहमी से की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 06 Aug 2022 01:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई जिले में छात्र की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 
विज्ञापन
हस्सान के पिता को सांत्वना देते एसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के पाली थानाक्षेत्र में रुपये के लेनदेन को लेकर दोस्तों ने ही दोस्त की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पाली कस्बा के मोहल्ला शेखसराय निवासी हस्सान (12) कक्षा चार का छात्र था।

विज्ञापन


पढ़ाई के साथ-साथ वह रेफ्रिजरेटर मकैनिक का काम भी सीख रहा था। उसकी दोस्ती मोहल्ले के 3 लड़कों से थी। चारो के बीच बीते कुछ दिनों से रुपये के लेनदेन को लेकर मनमुटाव चल रहा था। शुक्रवार रात हस्सान ताजिया देखने गया। जहां उसका रुपये को लेकर विवाद हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने विवाद खत्म करा दिया। आरोप है कि तीनों लड़कों ने शुक्रवार रात करीब बारह बजे हस्सान को उसके घर से 500 मीटर दूर दक्षिण दिशा में एक तालाब के किनारे ले जाकर बेहरमी से उसका गला रेत कर हत्या कर दी।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हस्सान की मां चंदा ने बताया कि वह दो भाइयों में सबसे छोटा था। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी एडिशनल पश्चिमी दुर्गेश सिंह, सीओ शाहाबाद हेमंत उपाध्याय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रुपये लेनदेन को लेकर हत्या की गई है। घटनास्थल से चाकू बरामद किया गया है, पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें