पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी से गुहार लगाने बेटी के साथ पहुंची पीड़ित मां
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले में एसपी से पीड़ित मां-बेटी ने न्याय की गुहार लगाई है। दर्द बयां करते हुए बताया कि बेटी का पति शारीरिक रूप से अक्षम है। इसके चलते देवर बेटी पर गलत नीयत रखता था और जबरदस्ती करने का प्रयास किया। विरोध करने पर प्रेस से जलाकर फंदे से लटकाने का प्रयास किया। बेटी ने किसी तरह रात में ससुराल से भागकर जान बचाई।
शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी पीड़ित मां गुरुवार को अपनी बेटी के साथ एसपी राजेश द्विवेदी से न्याय की गुहार लगाने पहुंची। एसपी को दिए प्रार्थना-पत्र में बताया कि 13 दिसंबर को बेटी की शादी रेलवेगंज निवासी युवक के साथ की थी। ससुराल पहुंचने पर बेटी को पहली ही रात को पता चल गया कि उसका पति शारीरिक रूप से अक्षम है। पीड़िता ने बताया कि बेटी ने यह बात उसे बताई थी, लेकिन लोकलाज के भय से उसने बेटी को पति का डॉक्टर से इलाज आदि कराने की बात कहकर समझाकर शांत किया था।