फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi Crime: रिश्ते के चाचा ने किशोरी से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Tue, 28 May 2024 07:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई में रिश्ते के चाचा ने भतीजी के साथ हैवानियत की हदें पार कर दीं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बे की एक कालोनी में रिश्ते के चाचा ने भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। पांच दिन तक किशोरी घटना को छिपाए रही, लेकिन उसे रोते देख परिजनों ने पूछताछ की तो उसने पूरी घटना बताई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


शाहाबाद कस्बे की एक कालोनी निवासी महिला ने बताया कि बीती 22 मई को उसकी पुत्री (16) घर में अकेली थी। परिजन मकान के बाहर सो रहे थे। इसी बीच रिश्ते में चाचा लगने वाला युवक घर में घुस आया। बहलाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। सोमवार को किशोरी मोबाइल पर किसी से बात करते हुए रो रही थी।

आवाज सुनकर मां ने उससे रोने की वजह पूछी तो किशोरी ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। यह भी बताया कि आरोपी उससे अक्सर मोबाइल पर बात करता था। मंगलवार को कोतवाली पहुंची मां ने पुलिस को घटना के बारे में बताया। कोतवाल राजदेव मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें