फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi Crime: रंजिश में पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या, दो की हालत गंभीर

Wed, 26 Oct 2022 10:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई जिले में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र के भदैचा गांव में पुरानी रंजिश के चलते बुधवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष के गोली चलने से पिता-पिता की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। सूचना पर एसपी राजेश द्विवेदी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।

विज्ञापन


गांव भदैचा निवासी शिव कुमार सिंह उर्फ बाबू (58) की पड़ोसी गुड्डू सिंह से रंजिश चल रही थी। बुधवार देर शाम दोनों पक्षों की आपस में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर गुड्डू पक्ष ने लाइसेंसी असलहे से फायरिंग कर दी। जिसमें शिवकुमार व उसके बेटे लकी (22) को गोली लग गई।

वहीं उसका दूसरा बेटा शिवम सिंह (30) व पड़ोसी राजेंद्र (70) घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टरों ने शिवकुमार सिंह व उसके बेटे लकी को मृत घोषित कर दिया। दोनों के सीने में कई गोलियां लगी थी। अस्पताल प्रशासन ने शवों को मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन


दो हत्याओं की सूचना से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर एसपी व एएसपी पूर्वी, सीओ सिटी विनोद द्विवेदी ने गांव पहुंचकर घटना की जांच की। एसपी ने बताया कि मृतक बाबू अपने दरवाजे पर गालियां दे रहा था। विपक्षियों ने खुद को गाली देना समझकर हमला कर दिया। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें