हरदोई जिले के शाहाबाद में एक युवक ने मंदिर में महिला के साथ शादी की। इसके बाद नौ माह तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इसके बाद उसे लावारिस हालत में छोड़कर फरार हो गया। परेशान महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
झांसी के थाना मऊरानीपुर निवासी महिला ने बताया कि वह हरियाणा के गुड़गांव में रहकर प्राइवेट नौकरी करती थी। इस बीच उसकी मुलाकात शाहाबाद कोतवाली के बेहटा कोला निवासी सुरेश चंद्र से हुई। वह कोर्ट मैरिज का प्रलोभन देकर उसे पानीपत ले गया। जहां एक मंदिर में शादी की।
इसके बाद युवक उसके साथ नौ महीने तक पति के तौर पर रहा और उसका शारीरिक शोषण किया। 23 अक्तूबर को वह गुरग्राम के चौराहे पर छोड़कर फरार हो गया। वह उसका पीछा करते हुए गांव आई, लेकिन वह यहां भी नहीं मिला। सीओ हेमंत उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।