फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mehendi Mystery: क्यों 9वीं की छात्रा ने चुनी मौत? हाथ पर मेहंदी से लिखा था मुकेश, पिता के आरोपों से उठे सवाल

Fri, 24 Jul 2026 06:11 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi Student Suspicious Death: शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कक्षा नौ की छात्रा ने मोबाइल पर हुई कहासुनी और कथित प्रताड़ना से आहत होकर घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मरने से पहले उसने अपने हाथ पर मेहंदी से एक युवक का नाम लिखा था।
विज्ञापन
Hardo Student Suspicious Death Case - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कक्षा नौ की छात्रा ने प्रेमी का नाम मेहंदी से हाथ पर लिखकर बुधवार शाम घर में ही फंदा लगा लिया। फंदे से उतारकर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए, वहां भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान आधीरात के बाद पौने तीन बजे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

एक गांव निवासी शख्स खेती करते हैं। उनकी बेटी (15) पड़ोस स्थित एक गांव के इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा थी। पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर की किशोरी के मोबाइल पर बुधवार शाम गांव निवासी युवक का फोन आया था। किशोरी की बड़ी बहन ने फोन उठाया था।

बड़ी बहन और युवक के बीच कहासुनी हो गई
पिता ने बताया कि फोन करने वाले युवक ने शकरकंद के पौधे मांगे। इस पर किशोरी की बड़ी बहन ने कहा कि इसके लिए माता-पिता से बात करो। दावा है कि इसी दौरान फोन पर ही किशोरी की बड़ी बहन और युवक के बीच कहासुनी हो गई। रात में किशोरी ने परिजन के साथ खाना खाया और कमरे में चली गई।

कमरे में फंदे से लटकी मिली किशोरी
परिजन बाहर ही बैठे रहे। कमरे में जाकर किशोरी ने मेहंदी से फोन करने वाले युवक का नाम हाथ पर लिखा और फंदा लगा लिया। काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं आई, तो उसकी मां देखने गईं। किशोरी को फंदे से लटका देख उन्होंने शोर मचाया, तो परिजन आ गए।

प्राथमिक जांच में मामला खुदकुशी का ही निकला
फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज ले गए वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला खुदकुशी का ही निकला है। युवक का नाम मृतका के बायें हाथ पर लिखा है। परिजन ने कोई शिकायत नहीं दी है। शिकायत मिलते ही जांच की जाएगी।

और अब लगाया प्रताड़ना का आरोप
किशोरी के पिता ने मोर्चरी में बताया कि गांव निवासी युवक आए दिन उनकी बेटी को प्रताड़ित करता था। आरोप लगाया कि प्रताड़ना से परेशान होकर किशोरी ने खुदकुशी की है। हालांकि, यह भी बताया कि बेटी से युवक की नजदकियां थीं।

मानसिक रूप से परेशान होकर खुदकुशी कर ली
उधर दूसरी ओर ग्रामीणों में चर्चा है कि युवक और किशोरी के बीच नजदीकियां थीं और इसकी जानकारी दोनों परिजनों को भी थी। आरोप है कि युवक लगातार उनकी पुत्री को प्रताड़ित कर रहा था, इससे मानसिक रूप से परेशान होकर उसने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

शव का पोस्टमार्टम कराया गया
मेडिकल कॉलेज की सूचना पर बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिजनों से जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें