फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: अराजकतत्वों ने प्रतिमाओं पर गेरू पोती, ग्रामीणों में आक्रोश

Sat, 09 Jul 2022 04:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई जिले में अराजकतत्वों द्वारा प्रतिमाओं पर गेरू पोतने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण व पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में कासिमपुर थाना क्षेत्र के भटोली गांव में शनिवार रात अराजकतत्वों ने आंबेडकर सहित कई प्रतिमाओं पर गेरू पोत दिया। शुक्रवार सुबह दलित समाज की भीड़ इकट्ठा हो गयी। एसओ हरिशंकर प्रजापति ने मौके पर पहुंचकर प्रतिमाओं पर पोता गया रंग साफ कराकर ग्रामीणों को अराजकतत्वों की पहचान कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के भटोली गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर, बौद्ध व एक अन्य की प्रतिमा स्थापित है। बाबा साहब की जयंती व अन्य मौकों पर दलित समाज के लोग यहां पर समारोह का आयोजन करते हैं। शनिवार रात अराजकतत्वों ने तीनों प्रतिमाओं को गेरू से पोत दिया। घटना की जानकारी पर दलित समाज के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे एसओ ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। एसओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अराजकतत्वों को जल्द ही गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें