शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
घटना के बाद मां मीना समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक बालकृष्ण मिश्रा ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।
बहन की उठने वाली थी डोली भाई की उठी अर्थी
आम के पेड़ में गमछे से फंदा लगाकर जान देने वाले संजीव उर्फ करू की सगी छोटी बहन आरती की कन्नौज जिले के फतेहपुर जसोदा गांव से बृहस्पतिवार की रात बारात आई थी। मृतक संजीव भी बारात में शहनाइयों के बीच होने वाली रस्मों के दौरान रात करीब दो तक देखा गया। सुबह करीब पांच बजे जब परिवार के लोग शौच करने निकले, तो बाग आम के पेड़ में फंदे पर लटकता शव देखा। इसके बाद शादी को खुशियां गम में बदल गई।शादी की बची रस्में अधूरी छोड़ बरात बिना दुल्हन वापस चली गई।