रेड लाइट बंद करने की व्यवस्था करने के निर्देश
ब्लैकआउट के दौरान सरकारी प्रतिष्ठानों में लाइटें, निजी कंपनियों के डिस्प्ले बोर्ड, सोलर लाइटें नहीं बुझाई जा सकी थीं। मोबाइल कंपनियों के टावरों में रेड लाइट जल रही थी। पुलिस ने मोबाइल कंपनियों के अफसरों से रेड लाइट बंद करने की व्यवस्था करने को कहा है।
अस्पतालों में किया जाएगा बैकअप की व्यवस्था
ब्लैकआउट के दौरान यदि केस्को शट डाउन करता है तो हॉस्पिटल में बैकअप की व्यवस्था की जाएगी। जिससे कि ऑपरेशन का बैकअप पहले से मौजूद हो। अस्पताल में चौतरफा ब्लैक पन्नी लगाई जाए। यहां लाइट बाहर न दिखाई दे। एंबुलेंस के आवागमन के लिए ग्रीन कॉरिडोर की भी व्यवस्था पहले से की जाएगी।
हेड लाइट को किया जाएगा आधा पेंट
एंबुलेंस, खाद्य वाहन, गैस सिलेंडर, दुग्ध वाहनों की हेड लाइट को आधा पेंट किया जाएगा। इससे उनकी रोशनी ऊपर न जाकर नीचे सड़क पर दिखाई दे। वहीं केस्को के अधिकारियों से मिलकर पूरे शहर की बिजली आपूर्ति को एक साथ शटडाउन करने की व्यवस्था भी की जा रही है। घरेलू मीटर की ग्रीन लाइट को टेप लगाने की तैयारी चल रही है।