हरदोई जिले में तांगा चालक की मौत का मामला सामने आया है। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अचन्कापुर निवासी बंटी (26) तांगा चलाता था। परिजनों के मुताबिक बंटी मानसिक रूप से पिछले कुछ समय से अस्वस्थ था। मंगलवार को वह दवा लेने के लिए हरपालपुर गया था।
ऑटो से दवा लेकर वापस आने पर वह पलिया तिराहा पर उतर गया था। पलिया में ही स्थित तालाब के निकट उसे बैठा देखा गया था। रात में घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
बुधवार सुबह शौच के लिए गए लोगों को बंटी का शव तालाब में उतराता मिला। परिजनों ने घटना को लेकर किसी पर कोई आरोप नहीं लगाए हैं। मुंह के बल तालाब में गिर कर पानी में डूबने से मौत होने की बात परिजन कह रहे हैं। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है।