फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: लापता युवक का शव मिला, कान और गले में खरोंच के निशान, हत्या का आरोप

Wed, 25 Dec 2024 10:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: लापता युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के संझारा पुलिया के पास मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
बबलू की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार की सुबह से लापता युवक का शव निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे की संझारा पुलिया के पास पड़ा मिला। शव आधा खेत में और आधा सूखी खंती में पड़ा हुआ था। फोरेंसिक टीम ने जांच कर जरूरी नमूने जुटाए। पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है। कान और गले में खरोंच के निशान मिले हैं।
विज्ञापन




सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के शाहबुद्दीनपुर निवासी बबलू (42) दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते थे। बीते रविवार को ही वह दिल्ली से गांव वापस आया था। पत्नी ममता के मुताबिक सोमवार सुबह बबलू घर से तहसील जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद वापस घर नहीं आया। मंगलवार को ममता ने सवायजपुर कोतवाली में शिकायती पत्र देकर गांव के ही दो लोगों पर जमीन का बैनामा बरगलाकर करा लेने की आशंका जताते हुए बबलू के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस ने जांच शुरू की थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला था।
विज्ञापन


बुधवार सुबह बबलू का शव संझारा पुलिया के पास पड़ा मिला। जानकारी पर सीओ हरपालपुर शिल्पा कुमारी मौके पर पहुंची और घटना को लेकर परिजनों से पूछताछ की। घटनास्थल पर कच्ची शराब की कुछ खाली पन्नियां, पानी की खाली बोतलें, एक रुपया और मृतक की चप्पलें भी पड़ी मिली हैं।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट न होने के कारण विसरा सुरक्षित किया गया है। मृतक की पत्नी का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने कुछ समय पहले साढ़े छह बीघा जमीन का बैनामा करा लिया था। डेढ़ बीघा जमीन बची हुई थी। इसी जमीन को उक्त लोग बैनामा कराना चाहते थे। इसी को लेकर अनहोनी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह भले ही स्पष्ट न हो, लेकिन मौके पर बबलू को घसीटकर डाले जाने के निशान मिले हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें