फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: दो दिन से लापता मासूम बच्ची का मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट होगी मौत की वजह

Sun, 15 Nov 2026 05:24 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीते शुक्रवार को मकान के पास खेलते समय लोनार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से संदिग्ध हालात में लापता हुई मासूम बच्ची का शव रविवार दोपहर बरामद हो गया। उसका शव गांव में ही स्थित प्राथमिक विद्यालय के पीछे की ओर बाग की झाड़ियों में पड़ा मिला। शव मिलने की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। आनन फानन ही पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


लोनार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक शख्स की बेटी (4) शुक्रवार दोपहर बाद गांव मेें ही खेल रही थी। कुछ देर बाद यहीं से लापता हो गई। जब शाम तक बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला, तो पुलिस को सूचना दी गई। शनिवार को बच्ची की तलाश में पुलिस की चार टीमें लगाई गई थीं। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी अखिलेश सिंह और सीओ हरपालपुर प्रवीण यादव भी शनिवार को गांव पहुंचे थे। रविवार दोपहर बच्ची का शव प्राथमिक विद्यालय के पीछे स्थित बाग की झाड़ियों में पड़ा मिला। अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह का कहना है कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होगी। स्लाइड भी बनवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें