फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: अवैध खनन रोकने गईं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पर हमला, 10 नामजद, 50 अज्ञात पर रिपोर्ट

Fri, 10 Dec 2021 04:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

हरदोई में अवैध खनन रोकने गईं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पर हथियारों और लाठी-डंडों के साथ पहुचें करीब 40-50 लोगों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और उनके स्टाफ पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
पिहानी कोतवाली में खड़ी कराई गईं ट्रैक्टर ट्रालियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में पिहानी कोतवाली क्षेत्र के कुल्लही में नहर पटरी पर अवैध खनन की सूचना पर पहुंचीं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट (एसडीएम सदर) को खनन कर रहे लोगों ने घेर लिया। हथियारों और लाठी-डंडों के साथ पहुचें करीब 40-50 लोगों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और उनके स्टाफ के साथ गालीगलौज और धक्का-मुक्की कर हमला भी किया।
विज्ञापन


ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के साथ ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड ने पिहानी कोतवाली में तहरीर दी है। मामले में 10 नामजद व 50 अज्ञात पर जानलेवा हमले, बलवा, सरकारी कार्य में बाधा डालने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

आईएएस अफसर दीक्षा जैन एसडीएम सदर हैं। गुरुवार रात उन्हें सूचना मिली कि कुल्लही नहर पटरी पर ट्रैक्टर मालिक और चालक बालू का अवैध खनन कर रहे हैं। इस पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने पिहानी कोतवाल को सूचित किया और खुद मौके पर पहुंच गईं।
विज्ञापन


उनकी सुरक्षा में लगे होमगार्ड शत्रुघ्न लाल ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचे तो आठ ट्रैक्टर खड़े थे। नहर सेे बालू निकालकर ट्रालियों में भरी जा रही थी। मजदूरों से ट्रैक्टर मालिकों और चालकों के बारे में जानकारी की जा रही थी। तभी 40-50 लोग हथियारों से लैस होकर पहुंच गए और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व उनकी टीम से धक्का-मुक्की करने लगे।
विज्ञापन

उन्होंने हमला भी कर दिया। रोका गया ट्रैक्टर भी लेकर चले गए। घटना की जानकारी पर एएसपी पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह, सीओ हरियावां एके त्रिपाठी, पिहानी कोतवाल दिलेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।

मौके से एक बालू भरी ट्रैक्टर ट्राली बरामद हुई है। खनन करने वालों में नसीम, रितेश, जमील,  नसीर, फैजुल्ला, कासिम, संजय, कल्लन, मैजुद्दीन और आरिफ शामिल हैं। पिहानी कोतवाल दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें