फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: आरोपी किशोर का शव रेल लाइन पर मिला, परिजनों ने पुलिस की लापरवाही बता किया हंगामा, जांच शुरू

Fri, 07 Nov 2025 07:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर बघौली यार्ड के पास जानलेवा हमले के आरोपी का क्षत-विक्षत शव मिला। इसके बाद मृतक की मां ने पुलिस की लापरवाही पर गंभीर आरोप लगाते हुए मोर्चरी में हंगामा किया, जबकि पुलिस का दावा है कि किशोर ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी की है।
विज्ञापन
आक्रोशित भीड़ को समझाती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर बघौली यार्ड के पास बृहस्पतिवार देर रात गैर इरादतन हत्या के प्रयास के आरोपी किशोर का शव पड़ा मिला। चेहरा क्षत-विक्षत हो जाने से हाथ में बने टैटू से परिजनों ने पहचान की। पुलिस का दावा है कि किशोर ने नई दिल्ली-लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी की है। घटना से नाराज परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाकर मोर्चरी में हंगामा किया।

विज्ञापन

सीओ सिटी के आश्वासन पर परिजन शांत हो गए। मृतक का पिता पुलिस विभाग का बर्खास्त सिपाही हैं। शहर की शुगरमिल कॉलोनी निवासी लक्ष्य मिश्रा (17) कक्षा 11 का छात्र था। पांच नवंबर को शहर में लखनऊ रोड पर स्थित जिओ पेट्रोल पंप पर ऑनलाइन पेमेंट को लेकर उसका विवाद पेट्रोल पंपकर्मी शिवओम सिंह से हुआ था।

कोतवाली से भागकर घर आ गया था
शिवओम की तहरीर पर पुलिस ने लक्ष्य और उसके पिता पवन मिश्रा के साथ ही दो अज्ञात दोस्तों पर जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने पवन को बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया था। लक्ष्य की मां दीपमाला का आरोप है कि पुलिस ने लक्ष्य को भी बुधवार देर रात पकड़ा था और बृहस्पतिवार की सुबह वह कोतवाली से भागकर घर आ गया था।

ट्रेन के आने से किसी की मौत हो जाने की सूचना मिली
घर आकर लक्ष्य ने उसकी पिटाई की थी। इस पर उसने (दीपमाला) ने यूपी 112 पर घटना की जानकारी दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन लक्ष्य भाग गया था। इस सबके बीच बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े 12 बजे लखनऊ-दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस के पायलट विमल जाॅनसन ने बघौली के स्टेशन अधीक्षक को रनओवर (ट्रेन के आने से किसी की मौत हो जाना) की सूचना दी।
विज्ञापन

कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया
स्टेशन अधीक्षक ने जानकारी पुलिस और जीआरपी को दी। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। इस बीच बघौली निवासी लक्ष्य के एक दोस्त ने उसकी पहचान कर जानकारी परिजनों को दी। मोर्चरी में मां दीपमाला, भाई आशीष और देव ने परिचितों के साथ हंगामा किया। पुलिस की लापरवाही से घटना होने का आरोप लगाया। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें