फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: छेड़छाड़ के आरोपी ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, न्यायालय से समन आने पर घबराकर दे दी जान

Sat, 07 Sep 2024 09:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi news: छेड़छाड़ के आरोपी ने न्यायालय से सम्मन आने पर घबराकर मौत को गले लगा लिया। युवक के खिलाफ छह साल पहले छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में छह साल पहले दर्ज हुए छेड़छाड़ के मामले में न्यायालय से आए समन से घबराए युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अतरौली थाना क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी रजनीश (28) खेती करते थे। पिता शिवरतन के मुताबिक वर्ष 2018 में गांव की एक किशोरी ने रजनीश व एक अन्य के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था।

विज्ञापन


इस मामले में न्यायालय में पेश होने के लिए शुक्रवार को समन आया था। शिवरतन के मुताबिक सोमवार को रजनीश को न्यायालय में पेश होना था। रजनीश को आशंका थी कि उसे जेल भेज दिया जाएगा। इसी डर से उसने शनिवार दोपहर मकान के पीछे स्थित नीम के पेड़ पर पत्नी सुनीता की साड़ी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिवार में पत्नी और तीन पुत्रियां हैं। प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि पिता शिवरतन की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें