फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से वैन खंती में गिरी, दो की मौत और पांच घायल, दो की हालत गंभीर

Tue, 09 Jan 2024 04:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: शाहाबाद-पिहानी मार्ग पर चठिया पुल के पास कोहरे के कारण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें अज्ञात वाहन की टक्कर से वैन खंती में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई,, जबकि पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
hardoi road accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में मझिला थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहाबाद-पिहानी मार्ग पर चठिया पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से वैन खंती में जा गिरी। घटना में वैन सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों में से दो को उपचार के लिए शाहजहांपुर से दिल्ली रेफर किया गया है।

विज्ञापन

मूलरूप से मझिला थाना क्षेत्र के इसाईपुरवा निवासी विशाल सिंह (25) दिल्ली में एक प्राइवेट अस्पताल में नौकरी करता था। उसकी मौसेरी बहन की शादी 11 जनवरी को इसाईपुरवा में होनी थी। शादी की तैयारियों के लिए वह चार जनवरी को गांव आ गया था। परिवार के ही कुछ लोग सोमवार रात दिल्ली से काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ट्रेन से आंझी रेलवे स्टेशन पर उतरे थे।

इन सभी को लेने के लिए विशाल वैन से रेलवे स्टेशन गया था। स्टेशन से आकाश सिंह (22), साही (18), अनीता सिंह (46) उसका पुत्र सिमोन (20), संदीप सिंह (33) और रॉकी सिंह (21) को लेकर विशाल गांव आ रहा था। घने कोहरे के कारण शाहाबाद-पिहानी मार्ग पर चठिया पुल के पास अज्ञात वाहन ने वैन में टक्कर मार दी।

आकाश, साही और अनीता सिंह को हायर सेंटर रेफर किया
टक्कर लगने से वैन पलट गई और सड़क किनारे खंती में जा गिरी। घटना में विशाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन सभी को शाहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से आकाश, साही और अनीता सिंह को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली
परिजन तीनों को लेकर शाहजहांपुर गए, लेकिन यहां आकाश की मौत हो गई। साही और अनीता सिंह को परिजन उपचार के लिए दिल्ली ले गए हैं। मझिला थानाध्यक्ष सुब्रत नारायण ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से घटना हुई है। परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें