हरदोई जिले के मल्लावां कस्बे में नयागांव-माधौगंज रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सेल्समैन गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे ट्रामा सेंटर मे भर्ती कराया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। माधौगंज थाना क्षेत्र के गांव सहिजना निवासी अवनीश कुमार (33) पुत्र स्व. वीरेंद्र कुमार मल्लावां थाना क्षेत्र के नयागांव चौराहे स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर सेल्समैन का काम करता था।
शनिवार की रात करीब 10 बजे वह दुकान बंद कर घर जा रहा था। माधौगंज रोड पर स्थित बांसा गांव से पास उसकी बाइक मे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने गंभीर हालत मे लखनऊ के ट्रामा सेंटर मे भर्ती कराया।