बच्चों के साथ अखिलेश की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले के कछौना थाना क्षेत्र में हथौड़ा गांव की मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। इससे बाइक सवार दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पाकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। थाना के पहावां गांव निवासी अखिलेश (30) पुत्र रामस्वरूप व संडीला कोतवाली क्षेत्र के टिरमुख निवासी विनीत (32) पुत्र दुलारे मंगलवार की शाम करीब छह बजे बाइक से कछौना थाना क्षेत्र के हथौड़ा बाजार जा रहे थे।