फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi Accident: अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की मौत, लुधियाना में रहकर मजदूरी करते थे दोनों

Tue, 16 May 2023 08:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर सड़क के किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
बच्चों के साथ अखिलेश की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के कछौना थाना क्षेत्र में हथौड़ा गांव की मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। इससे बाइक सवार दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पाकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। थाना के पहावां गांव निवासी अखिलेश (30) पुत्र रामस्वरूप व संडीला कोतवाली क्षेत्र के टिरमुख निवासी विनीत (32) पुत्र दुलारे मंगलवार की शाम करीब छह बजे बाइक से कछौना थाना क्षेत्र के हथौड़ा बाजार जा रहे थे।

विज्ञापन


रास्ते में हथौड़ा मोड़ के पास बाइक की तेज रफ्तार होने की वजह से अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। इससे बाइक सवार दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। पहावा गांव निवासी राजेश के यहां उनकी पुत्री की पांच मई को शादी थी। उसी में शादी में शामिल होने के लिए विनीत गांव आया था, तभी से वह यहां रह रहा था। परिजनों के मुताबिक अखिलेश के एक पुत्र व दो पुत्री हैं। वहीं विनीत की शादी हो गई थी ,लेकिन पत्नी से तलाक हो गई थी। दोनों लुधियाना में रहकर मजदूरी करते थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो बरातियों की मौत, पल भर में मिट गईं खुशियां, मातम में बदला माहौल
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बेकाबू डंपर की टक्कर से बाइक सवार तीन चचेरे भाइयों की मौत, एक साथ उठी तीनों की अर्थी, रोई हर आंख

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें