फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: डंपर की टक्कर से सड़क के गड्ढे में गिरी गर्भवती, गले से निकला पहिया…सिर धड़ से अलग हुआ, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 05 Oct 2024 04:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में हैबतपुर के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें डंपर ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में गर्भवती सड़क पर गिर पड़ी, जिसके गले स पहिया गुजर गया।
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में हैबतपुर के पास डंपर ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से गर्भवती सड़क के गहरे गड्ढे में गिर गई। जब तक वह उठती तब तक डंपर का पहिया उसकी गर्दन से निकल गया। घटना में गर्भवती का सिर धड़ से अलग हो गया और मौके पर ही मौत हो गई। उसका पति भी घायल है, उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

घटना के बाद ग्रामीणों ने डंपर रोक लिया था, लेकिन चालक चकमा देकर डंपर समेत मौके से भाग निकला। सांडी थाना क्षेत्र के कतलपुरवा निवासी अरविंद (24) खेती करता है। उसकी पत्नी अनीता (22) तीन माह की गर्भवती थी। अरविंद पत्नी को लेकर शुक्रवार शाम हरदोई अल्ट्रासाउंड कराने गया था। अल्ट्रासाउंड कराने के बाद रात लगभग दस बजे दंपती बाइक से वापस गांव जा रहे थे।
बिलग्राम मार्ग पर हैबतपुर के पास पीछे से आए डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अनीता सड़क पर गड्ढे में जा गिरी। डंपर का पहिया उसके ऊपर से निकल गया। इसकी वजह से धड़ सिर से अलग हो गया, जबकि अरविंद भी गंभीर रूप से घायल हो गया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि अरविंद को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना के बाद ग्रामीणों ने डंपर रोककर चालक को पकड़ लिया था, लेकिन वह बचकर डंपर समेत भाग निकला। सीओ बिलग्राम सुनील शर्मा ने बताया कि घटना संज्ञान में है। परिजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दुर्घटना करने वाले डंपर के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें