फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi Accident: बाइक और टैंकर की भिड़ंत में बराती की दर्दनाक मौत

Thu, 09 Jun 2022 01:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। पेट्रोल पंप के पास बाइक और टैंकर की भिड़ंत में एक बराती की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में सांडी-शाहाबाद रोड के ग्राम पहेलिया में पेट्रोल पंप के पास बुधवार की देर रात बाइक और टैंकर की टक्कर हो गयी, जिसमें बाइक सवार धर्मवीर (30) पुत्र ओमप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्राम कोड़रा थाना लोनार निवासी जदुनाथ की बेटी की बारात ग्राम कुंअरा पुर से आई थी। इसी बारात में शामिल होने बाइक से धर्मवीर भी आ रहा था, वह बरात पहुंचने से 2 किमी पहले ही हादसे का शिकार हो गया। मृतक खेती किसानी का काम करता था, उसकी शादी करीब पांच साल पहले ग्राम उमरौली निवासी रामप्रताप की बेटी से हुई थी, उसके दो पुत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें