फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: कटरा-बिल्हौर हाईवे पर हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, पैथोलॉजी कर्मी की मौत…मासूम हुई अनाथ

Tue, 09 Dec 2025 10:25 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: मल्लावां में सोमवार रात कटरा-बिल्हौर हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से पैथोलॉजी कर्मी की मौत हो गई, जिससे उसकी तीन साल की बेटी और पत्नी शोक में डूब गए। पुलिस ने तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में काम कर घर वापस जा रहे बाइक सवार को किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हरदोई भेजा है। कोतवाली क्षेत्र के गांव भड़वल सलेमपुर निवासी कृष्णपाल सिंह उर्फ राजू (28) पुत्र अर्जुन सिंह कस्बे की एक निजी पैथोलॉजी पर काम करता था। सोमवार की रात करीब आठ बजे वह बाइक से घर वापस जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कटरा-बिल्हौर हाइवे पर स्थित गौरी चौराहे से कुछ दूरी पर उसकी बाइक मे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने उसे सीएचसी पहुंचाया। यहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों मे कोहराम मच गया। मृतक की पांच वर्ष पूर्व शादी हुई थी और उसकी तीन साल की एक बेटी है। मृतक की पत्नी प्रीती कटियार समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल शिवाकांत पाण्डेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें