फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi Accident: डंपर बैक करते समय हादसा, चारपाई पर सो रहे पोकलेन चालक समेत दो को कुचला…मौत, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 27 Jul 2025 10:24 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: बेहटागोकुल थाना क्षेत्र में चालक ने डंपर बैक करते समय चारपाई पर सो रहे पोकलेन चालक और उसके एक सहयोगी को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और दूसरे मृतक की पहचान की कोशिश कर रही है।
 
विज्ञापन
हादसे के बाद टूटी हुई चारपाई - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के सलेमपुर राय गांव में डंपर बैक करते समय पोकलेन चालक और उसके सहयोगी की कुचलकर मौत हो गई। पोकलैंड चालक की पहचान हो गई है, जबकि उसके सहयोगी की पहचान अभी नहीं हो पाई है। सलेमपुर राय में नहर की सिल्ट सफाई से निकली बालू उठाने का ठेका हुआ है।

विज्ञापन

बालू उठाने का काम दिनभर होता है। रात में सांडी थाना क्षेत्र के उल्लामऊ निवासी राजू अपनी पोकलेन मशीन के पास चारपाई पर सो गया था। उसके पास ही सहयोगी भी सोया था। इसी दौरान यहीं काम करने वाले डंपर चालक ने डंपर खड़ा करने के लिए बैक किया। इसी दौरान डंपर चारपाई पर चढ़ गया। कुचलकर राजू और उसके सहयोगी की मौत हो गई।

विज्ञापन

डंपर चालक पर रिपोर्ट दर्ज
देर रात हुई घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना में डंपर चालक को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक एमपी सिंह ने बताया कि दूसरे मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। चालक पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें