फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: पुलिस पर पथराव में 21 नामजद, पांच गिरफ्तार, एसएचओ समेत पांच पुलिसकर्मी हुए थे घायल

Thu, 28 May 2020 11:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के अतरौली थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम पुलिस टीम पर हुए पथराव के मामले में तीन महिलाओं सहित 21 लोगों को नामजद करते हुए एक अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने तीन महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम नरियाखेड़ा निवासी अशोक (30) पुत्र सुंदर का शव मंगलवार रात पड़ोसी गांव बकवा में फांसी पर लटकता मिला था। अशोक शनिवार से लापता था। पुलिस ने मामला खुदकुशी का मानते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
 
विज्ञापन

बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव मिलने पर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ शव रखकर जाम लगा दिया था और समझाने पहुंची पुलिस टीम पर पथराव कर दिया था। घटना में अतरौली के प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी सहित पांच पुलिस कर्मी घायल हो गए थे।

पूरे मामले में उप निरीक्षक महेंद्र सिंह यादव की तहरीर पर शिव कुमार पुत्र मुन्ना, गुड्डू और हरिद्वारी पुत्र गण महेश, प्रेमकली पत्नी महेश, विनोद पुत्र रामचरन, रामखेलावन पुत्र केशव, कल्लू भट्टी वाले, महेश और खूबराम पुत्र गण नन्हें, ईश्वरदीन पुत्र चंद्रिका, भैनू पुत्र पुजारी, भजनी पुत्र रामचरन, सूरज और संतोष पुत्र गण भैया लाल, रामदुलारी पत्नी भैया लाल, अमरेश यादव, कैलाश, राजेंद्र और राजेश पुत्र गण मेवालाल, पार्वती पत्नी मेवालाल, सुंदर पुत्र बद्री व एक अज्ञात के विरुद्ध बलवा, जानलेवा हमला, लॉकडाउन उल्लंघन, सरकारी कार्य में बाधा आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी ने बताया कि घटना में शामिल रहे खूबराम पुत्र नन्हें, अंकित पुत्र कृष्ण कुमार, प्रेमकली पत्नी महेश, पार्वती पत्नी मेवालाल, रामदुलारी पत्नी भैया लाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए पांचों लोगों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें