हरदोई जिले के कासिमपुर थाने में वर्ष 2016 में दर्ज की गई प्राथमिक की केस डायरी और आरोप पत्र गुम हो गया। पिछले कई दिनों से चल रही जांच के बाद संडीला के कार्यालय में तैनात उपनिरीक्षक और एक दीवान के खिलाफ कासिमपुर थाने में प्राथमिक की दर्ज की गई है। आरोपी उपनिरीक्षक कमलेश कुमार सिंह सेवानिवृत हो चुका है, जबकि दीवान विक्रम कुमार जनपद लखीमपुर में तैनात है।
विद्युत उपकेंद्र बेहंदर मे तैनात तत्कालीन अवर अभियंता रामराज सिंह कुशवाहा ने कासिमपुर थाना क्षेत्र के बेहंदर खुर्द निवासी गंगा प्रसाद पुत्र देवी प्रसाद के विरुद्ध 10 साल पूर्व बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। मामला न्यायालय में लंबित है। मामले की सुनवाई आरोप पत्र और केस डायरी ना होने की वजह से नहीं हो पा थी। बीते दिनों पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने न्यायालय में लंबित ऐसे मामलों की समीक्षा की थी।