उरई रेलवे स्टेशन पर खराब पड़े वाईफाई सिस्टम।
- फोटो : ORAI
उरई। उरई स्टेशन पर लगे वाईफाई सिस्टम एक हफ्ते से खराब हैं। इस मामले में रेलवे प्रशासन का कहना है कि संबंधित कंपनी को अवगत करा दिया गया है। इन्हें जल्द ठीक करा दिया जाएगा।
यात्रियों की सुविधा के लिए वर्ष 2018 में उरई रेलवे स्टेशन पर पांच वाईफाई सिस्टम प्वाइंट लगाए गए थे। इसकी कवरेज क्षमता रेलवे परिसर में थी। बीच-बीच में यह खराब होते रहे। सात सितंबर से यह बिल्कुल खराब हैं। उरई से मुंबई जाने वाले एक यात्री ने इसकी शिकायत उरई स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात डिप्टी एसएस से की। इस पर उन्होंने संबंधित विभाग को अवगत कराया। सीनियर सेक्शन इंजीनियर टेलीकॉम आरके अग्रवाल का कहना है कि एक हफ्ते से सिस्टम में तकनीकी खराबी है। वाईफाई लगाने वाली कंपनी रेलटेल के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जल्द उनके इंजीनियर आकर मरम्मत करेंगे। उन्होंने बताया कि वाईफाई गूगल से जुड़ा है। सिर्फ उरई स्टेशन पर ही दिक्कत है।