Fatehpur News: बहुआ कस्बे के प्राचीन महावीर मंदिर से चोरों ने हनुमान जी की प्रतिमा को चोरी कर लिया। पांच अज्ञात बदमाशों ने मंदिर के पुजारी को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया।
फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र चोरों ने मंदिर से सैंकड़ों वर्ष पुरानी प्रतिमा को चोरी कर लिया। क्षेत्र के मुत्तौर गांव किनारे करीब ढाई सौ वर्ष पुराना महावीर मंदिर है। बीती रात करीब ढाई बजे पुजारी छंगू को पांच अज्ञात बदमाशों ने तमंचे के बल पर बंधक बना लिया।
विज्ञापन
इसके बाद मंदिर में रखी प्राचीन हनुमान जी की मूर्ति को चोरी कर ले गए। मूर्ति पत्थर की थी], लेकिन उसमें मुकुट,आंखे, तिलक और मुख चांदी का लगा था। मूर्ति चोरी हो जाने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है।