फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: नर्सिंग होम की डाॅक्टर व चार ससुरालियों पर गर्भपात का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। गर्भपात कराने का कानपुर के एक हास्पिटल की डाॅक्टर व चार ससुरालियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर बकेवर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामला पति की ओर से दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

बकेवर थाने के कंजरन डेरा बेंता निवासी अमन कुमार ने बताया कि उसकी शादी 12 मार्च 2023 को गांव की सुहानी देवी पुत्री रामसजीवन से हुई थी। शादी के बाद इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश पर चार मई को शादी का पंजीकरण हुआ था। शादी के बाद उसकी नौकरी छूट गई। उसकी पत्नी सुहानी देवी गर्भवती हो गई। इसी दौरान एक सितंबर को वह विवाद कर मायके चली गई। आरोप था कि साला निखिल, सौरभ, सास मिथलेश ने करीब तीन माह के बच्चे के भ्रूण की जांच कराई। उसकी पत्नी का आठ सितंबर को अभिनव हास्पिटल मंगला बिहार द्वितीय रामादेवी कानपुर में एक डॉक्टर ने गर्भपात करा दिया। उसे नौ सितंबर 2023 घटना का पता लगा। उसने गर्भपात का शिकायत की। शिकायत पर उसे ससुरालियों ने जान से मारने व फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। उसने मामले की शिकायत पुलिस से की। कोई कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट की शरण ली। थानाध्यक्ष संगीता सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें