फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर होने की बात कह फेरी वाले ने मालगाड़ी से कटकर दी जान

विज्ञापन
मृतक रामू का फाइल फोटो। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
झींझक (कानपुर देहात)। कैंसर होने की बात कहकर फेरी लगाने वाले युवक ने मालगाड़ी के आगे छलांग लगा दी। दुर्घटना में उसकी मौके पर मौत हो गई। स्टेशन मास्टर झींझक की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन

मंगलपुर थाना क्षेत्र के जिगना धरियापुरवा गांव का फेरी लगाने वाला रामू (30) पुत्र महेश बुधवार दोपहर झींझक कस्बे के अक्षयवट आश्रम के पास दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन किनारे खड़ा था। अप की मालगाड़ी आ गई। खंभा नंबर 1081/11-13 के बीच युवक ने मालगाड़ी के आगे छलांग लगा दी। युवक की मौके पर मौत हो गई। स्टेशन अधीक्षक झींझक वेद प्रकाश की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पास मिले मोबाइल फोन से सूचना परिजनों को दी। जिगना धरियापुरवा, मंगलपुर के श्यामू ने मृतक की पहचान अपने छोटे भाई रामू के रूप में की। पुलिस को बताया कि रामू का विवाह 11 मई को होना था। बुधवार की सुबह घर से निकला था। दोपहर में मृतक भाई ने उसके मोबाइल पर एक वाइस मैसेज डाला था। रामू ने खुद को कैंसर होने की बात कही है। लड़की का विवाह छोटे भाई सचिन से कराने की बात भी कही है। चौकी प्रभारी झींझक आनंद शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई की जा रही है। तहरीर मिलने व पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें