फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के छह माह बाद ही फांसी पर लटकती मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
चौबेपुर (बिल्हौर)। थाना क्षेत्र के जादेपुर घस्सा गांव में सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता का शव कमरे के अंदर कुंडे से लटकता मिला। मायके वालों ने दहेज के लिए बेटी को मार डालने का आरोप लगाकर पति समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मालूम हो कि क्षेत्र के जादेपुर घस्सा गांव निवासी कपिल पाल पुत्र रामचेला की शादी छह माह पूर्व चौबेपुर क्षेत्र के ही शेरपुर बैरा गांव निवासी सियाराम की पुत्री सोनम (25) से हुई थी। सोमवार सुबह सोनम का शव कमरे के अंदर लगे कुंडे से लटकता मिला। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान जानकारी पाकर पहुंचे मृतका के मायकेवालों ने बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगा हंगामा करना शुरू कर दिया।
पिता सियाराम ने तहरीर में आरोप लगाया कि शादी में सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया थाष लेकिन फिर भी ससुरालीजन दो लाख रुपये की मांग कर बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। मांग पूरी न करने पर बेटी की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप दे दिया। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति कपिल, सास राजेश्वरी, ससुर रामचेला, देवर कुलदीप के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया। कार्यकारी थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर करवाई शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें